MATHURA-आधे घंटे की बारिश में कृष्ण की नगरी हो गई जलमग्न

– भूतेश्वर चौराहा, भेंस बहोरा, महोली रोड पर रहा जल तांडव
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | आधे घंटे की बारिश ने मथुरा में नगर निगम की पोल खोल दी | जिधर देखो उधर ही सड़कें पानी में डूबती नजर आई | लोगों का निकलना भी दुश्वार हो गया | बारिश से पहले नगर निगम और प्रशासन लाख दावे करते रहे हैं, किंतु हर बार बरसात नगर के विकास कार्यों की कलई खोल जाती है |

सोमबार को पड़ी आधे घंटे की बारिश में कृष्ण की नगरी टापू बन गई | सड़कें ताल तलैया में तब्दील हो गईं | भूतेश्वर चौराहा पानी में इस कदर डूब गया कि स्कूटी, रिक्सा सड़क पर दिखाई नहीं दे रहे थे | जबकि यहां से एक किलोमीटर दूर कृष्ण जन्म भूमि है| श्रद्धालुओं के आने जाने का मार्ग बंद हो गया | इससे बुरी हालत भेंसबहोरा में देखने को मिली ¦ महोली रोड, पन्ना पोखर, हाइवे बारिश के पानी में निमग्न हो गए |

जयगुरुदेव के आसपास हाइवे भी बरसात के पानी में डूब गया | स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर में मुद्दतों से स्थिति जस की तस बनी है | थोड़ी सी बारिश नगर के हर साल होने वाले करोड़ों के विकास को और विकास कराने वाले अफसरों को आइना दिखा जाती है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*