– बृज के 250 गाँवों में भी लगेंगे पेड़
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सूर्या फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा देश के 18 राज्यों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है | ब्रज प्रांत के 250 गांवों में पौधरोपण कराने का संकल्प लिया गया| इस क्रम में सूर्या फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाने के बाद जलाल में स्कूल के बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया एवं वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरुक किया गया |

ब्रज प्रांत प्रमुख गिरीश प्रसाद गौड़ ने कहा कि सूर्या फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है, जो समाज के विभिन्न आयामों में काम करती है | शिक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,नशा मुक्ति पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन ,ग्राम विकास ,महिला स्वावलंबन एवं नेचुरोपैथी के क्षेत्र में फ़ाउंडेशन द्वारा कार्य किया जा रहा है | श्री गौर ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं से बचने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है |

कैप्टन ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि स्वस्थ्य पर्यावरण का शत्रु है| जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है, ताकि पर्यावरण संतुलित हो सके| भगवत स्वरूप ने कहा वृक्षारोपण के साथ-साथ पौध संरक्षण के प्रति जन जागृति होना आवश्यक है | इस अवसर पर धीरज सचिन और भगवत स्वरूप भी उपस्थित रहे।






