– आगरा का यमुना मुक्ति मंडल हर वर्ष करता है खाटूश्याम व गोवर्धन की पैदल यात्रा
– 300 से ज्यादा होते हैं यात्रा में महिला पुरुष
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| यमुना मुक्ति मंडल के नेत्रत्व में फरह पहुंची पद यात्रा का चेयरमेन केके पचौरी और कस्बा वासियों ने भव्य स्वागत किया | यात्रा के लीडर राजेश अरोड़ा ने बताया कि हर साल मंडल गोवर्धन और खाटू श्याम की पदयात्रा करता है | मंडल का उद्देश्य यमुना को साफ स्वच्छ बनाने का संदेश देना है | यात्रा को गीत संगीत और झांकियों से पूरा सजाया जाता है | इस दौरान कस्बे के सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज में यात्रा का पड़ाव रहा | धार्मिक गीतों और भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए |






