MATHURA – वॉर्ड 66: महोली रोड की एक दर्जन कॉलोनियों में पहुंचेगा अब गंगाजल

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | वार्ड नं 66 की आनंद विहार कॉलोनी में पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा द्वारा गंगा जल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया गया। इस मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा कि वॉर्ड के लोग लंबे समय से पेय जल समस्या से जूझ रहे हैं, अब उनकी समस्या का समाधान होगा | योजनानुसार वॉर्ड के लोगों को गंगाजल मुहैया कराया जाएगा | इसके लिए पूरे वार्ड में पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे


सी डी एस नगर, टीचर्स कॉलोनी, लोधी नगर, देव नगर, गोपाल नगर, शांति नगर, ईस्ट प्रताप नगर, आदर्श नगर, शिवपुरी, बैंक कॉलोनी व समस्त गलियों तक पेय जल की सुविधा दी जा सके | पेयजल की शुरुआत पर वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर की है ¦
इस अवसर पर मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, जेई शोभित यादव, ठेकेदार चंद्रवीर व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*