Pdu samachar

फरह| फरह के गाँव विसू निवासी योगेश पत्नी सुमन को लेकर बाइक से शनिवार की दोपहर मथुरा जा रहा था | जेसे ही वह रिफाइनरी थाने से आगे बने पुल पर पहुंचा पीछे से आते अज्ञात बदमाशों ने पत्नी सुमन के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली | योगेश और सुमन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश भाग निकले | बाद में पता लगा कि बदमाश चेन को तोड़ ले गए | वे रिफाइनरी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है | बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम भी गठित की गई है |






