-21 जून को मथुरा में निकाली जाएगी टू व्हीलर रैली
भरतलाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश व नारी शक्ति की उड़ान महिला संगठन के तत्वावधान में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए 21 जून को रैली निकाली जाएगी | इसमें 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा| ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश व नारी शक्ति की उड़ान महिला संगठन के द्वारा संयुक्त पहल के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 21 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से विकास बाजार मथुरा से टू व्हीलर रैली निकाला जाना तय किया गया है | इस रैली के माध्यम से ऐसी 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया है l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया एसपी ट्रेफिक बृजेश कुमार सिंह हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे | रैली विकास बाजार मथुरा से होली गेट ,भरतपुर गेट , डीग गेट, होते हुए भूतेश्वर चौराहे पर इसका समापन किया जाएगा |






