FARAH-हिस्ट्रीशीटर टॉप-10 भानू को फरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

-थाना राया और फरह में हैँ 8 मुकदमे दर्ज
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह | फराह पुलिस ने मेघपुर निवासी भानू प्रताप उर्फ वीपी पुत्र सुरेश अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है | थाना प्रभारी उत्तम चंद पटेल को मुखबिर ने सूचना दी कि जिले का टॉप – 10 अपराधियों में शामिल घर से किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकला है | थाना प्रभारी मय फोर्स के बदमाश की धर पकड़ के लिए निकल गए और करनपुर चौराहा के समीप मुठभेड़ के बाद भानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने बताया कि बदमाश जनपद के दस शीर्ष अपराधियों में शामिल हैं | फराह और राया थाने में अभियुक्त के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैँ |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*