– यहाँ देहात के प्राथमिक विद्यालयों में कभी समय से नहीं पहुंच रहे टीचर्स
भरत लाल गोयल, सत्यप्रकाश निगम ,पीड़ियू समाचार

फरह | डीएम द्वारा बलदेव के मीरपुर में 11 शिक्षिकाओं को निलंबन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है | लेकिन आराम तलबी के आदी हुए इन प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाओ पर शायद ही कोई फर्क पड़ा हो | फराह ब्लॉक में 90 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल है | इनमें 250 से ज्यादा अध्यापक तैनात हैं | फराह से झूड़ावई – ओल के लिए रोड जाता है | इस रोड पर एक दर्जन से ज्यादा प्राइमरी स्कूल है | इन स्कूलों में तैनात अध्यापक – अध्यापिकाएं किराए की वैन कारों से आ रहे हैं |

हाल ये है कि आप सर्दियों में 10 बजे के स्कूल टाइम में इन वैन गाड़ियों को 11 बजे फराह पर देख सकते हैं | गर्मियों के मौसम में 8 बजे ये वैन परखम चौराहा पर देखी जा सकती है, जबकि यहां से ओल पहुंचने मे 45 मिनट का समय और लग जाता है | ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक कभी स्कूल समय से न तो आते हैं न जाते हैं | रोजाना ये एक घंटे देरी से आते हैं और उतनी ही जल्दी चले जाते हैं | पूर्व प्रधान वासुदेव ने बताया कि देरी से आना, जल्दी जाना इनका शगल बन गया है | तमन्ना है कि इन स्कूलों को भी डीएम एक बार जरूर देखें |
———————————
शाहपुर के प्राइमरी स्कूल में 6 में से 2 ही मौजूद थे
प्रधान डॉ लाखन ने बताया कि वह खुद गुरुवार को स्कूल पहुंचे तो 8 बजे तक दो अध्यापक ही आए थे |






