MATHURA-पत्रकार मारपीट मामले में एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित,जांच शुरू

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
पी डी यू समाचार।


हिंदुस्तान के पत्रकार श्याम जोशी से मारपीट में एसएसपी शलभ माथुर ने अड़ींग चौकी पर तैनात एसआई यशपाल सिंह, सिपाही धर्मेंद्र कुमार और सिपाही सोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए गैर जोन ट्रांसफर को लिखा है।पत्रकार श्याम जोशी से मंगलवार को घर लौटते हुए पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी।इससे पत्रकार घायल हो गया था।सूचना मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर भी जिला अस्पताल में भर्ती पत्रकार को देखने पहुंचे थे। सीओ गोवर्धन विजय शंकर मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*