– दो दिन में 50 हजार लीटर आर ओ पानी पिलाया
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए आरओ पानी की प्याऊ लगाई, जिसपर 50,000 लीटर आरो पानी का वितरण किया गया | पूर्णिमा को गोवर्धन में लगने वाले उत्तर भारत के विशाल मेले में पूरे देश से लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य कमाया l रेलगाड़ी से सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं | चूंकि जंक्शन पर पेय जल की कोई व्यवस्था नहीं है|

लाखों लोग प्यासे रह जाते हैं पीने के पानी की इस समस्या के मद्देनजर रखते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति पिछले 4 सालों से रेलवे की सेकंड एंट्री पर ठंडा आरो का पीने का पानी उपलब्ध करवाती आ रही है l

इस वर्ष भी 2 दिन के लिए पीने का पानी समिति की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है l टीम ने परोपकार की भावना के तहत दिन रात अपना बेहतर काम करते हुए दो दिन में 50000 लीटर आरो का पानी बांटा | इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ,मनोज शर्मा ,मनोज उपाध्याय, कु ओजस्विनी शर्मा ,तेजस्व शर्मा, विपिन चाहर ,अखिलेश कुमार शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, मोंटू चौधरी, ऋतिक उपाध्याय जय उपाध्याय ,सुशील शर्मा ,रवि चौधरी ,योगेश चौधरी राज चाहर ,अमित शर्मा मुनेश गौड़ ,राहुल शर्मा आदि लोगों ने जल सेवा में सहयोग किया l






