MATHURA-आस्था, श्रद्धा और धर्म की त्रिवेणी में डूबी गिरिराज नगरी

– 21 किलोमीटर में बनी मानव श्रंखला
– पूँछरि के लौठा, गिरिराज बाबा के नारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराज नगरी में आस्था का समंदर हिलोरे मारने लगा है | पूरी 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में मानव श्रंखला बन गई है | पग पग पर आस्था का ज्वार उमड़ रहा है | हाल यह है कि पैर रखने के लिए भी भूमि अवशेष नहीं है |

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है | गोवर्धन जाने वाले विभिन्न मार्गों को बंद कर दिया गया है | ताकि कोई अव्यवस्था नहीं हो | मथुरा से गोवर्धन जाने वाले मार्ग को अडींग पर रोका गया है |

वाहनों को यही खड़ा करना पड़ रहा है ‘| उधर सोंख गोवर्धन मार्ग पर सोंख कस्बे पर ही स्टोपेज लगा दिया है | माना जा रहा है कि कल गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज धाम में एक करोड़ से ज्यादा की भीड़ होगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*