FARAH-शांति व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी परखम ने की बैठक

पी डी यू समाचार

फरह।शासन के आदेशानुसार पुलिस महकमे ने कड़ा रुख अपना रखा है।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश डीजीपी के आदेश अनुसार प्रत्येक जिले में पुलिस कप्तान के निर्देशन में थाना एवं चौकी प्रभारी बैठक ग्राम प्रधानों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।विगत दिन पर परखम चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने चौकी परिसर में बैठक कर शरारती तत्वों एवं अवैध धंधों को बंद करने के लिए सख्त निर्देश दिए एवं जनता से शांति बनाने की अपील की।

जगह-जगह रह रहे बाहर के लोगों के बारे में जानकारी रखने को भी कहा। इस दौरान प्रधान मुस्तफाबाद संजू तरकर, पूर्व प्रधान वासुदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह तरकर, प्रधान झुडावई कप्तान सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान साहब सिंह, प्रधान कल्याण सिंह,विजय सिंह करतार सिंह,लीलधर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*