– दिन में ठाकुर कारिन्दा कर रहे निरीक्षण तो रात को एसएसपी और डीएम
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | विधायक कारिंदा सिंह द्वारा जिला प्रशासन की परिक्रमा में की गई व्यवस्थाओं का दिन में निरीक्षण किया गया।
वहीं रात में अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया गया। इस मौके पर जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर भी मौजूद रहे।

दोनों ही तेज तर्रार अधिकारियों द्वारा दानघाटी मंदिर से लेकर परिक्रमा के भीड़भाड़ वाले इलाकों का भी जायजा लिया गया।
इसी स्थिति को देखते हुए जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थों को कड़े निर्देश भी दिए गए। जिला अधिकारी ने लोगों और श्रद्धालुओं से मेले के दौरान वाहन व बाइक मन्दिरों व अति भीड़भाड़ वाले इलाके में अगले 5 दिन न लाने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सलभ माथुर द्वारा भी लगातार परिक्रमामार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कोई भी कमी सुरक्षा की दृष्टि से नही रहेगी।






