बलदेव,जादोपुर व खप्परपुर में निकाली गई स्कूल चलो रैली

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव-सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बलदेव में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। जिसका शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने हरी झण्डी दिखा कर एवं मशाल जलाकर किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय न्यू बलदेव, प्राथमिक विद्यालय पच्छिमी बलदेव,हलधर विधा पीठ,गायत्री जू .हा. स्कूल,हरिशंकर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया।
इस अवसर पर चैयरमैंन कमल कुमार पांडेय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छः वर्ष से चौदह वर्ष तक का एक भी बच्चा विद्यालय जाने से छूटना नही चाहिये।


कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा अभी अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजें और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। शिक्षा से ही जागरूकता आती है। आज के कंप्यूटर के युग में शिक्षा से बढ़कर कोई वरदान नहीं है। इस अवसर पर देवेन्द्र सारस्वत,नंदकिशोर गुधेनिया,उपेन्द्र पाण्डेय, भगवानदास,लाल बहादुर शर्मा,सत्यप्रकाश शर्मा,संजीव अग्रवाल,सन्त कुमार,प्रमोद कुमार,मुनीश पांडेय,प्रीती कुमारी,नीलम,अवधेश सारस्वत,आदेश दुबे,आदि ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन न्याय पंचायत समन्वयक हथकोली मनमोहन दुबे ने किया। वही जादोपुर के प्राथमिक विद्यालय मैं सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान महेश कुमार एवं विद्यालय इंचार्ज संगीता राय ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान रैली का पूरे गांव में भ्रमण किया गया ।बच्चों के हाथ में स्कूल चलो रैली से संबंधित बहुत सुंदर स्लोगन के साथ तख्तियां थी । जिसमें बच्चों को विद्यालय चलने के लिए आह्वान किया जा रहा था। इस दौरान अजंलि सिंह, लाल बाहादुर शर्मा,रविकांत पाराशर, श्याम सुंदर,संगीता पाराशर, जानकी आदि मौजूद थी। गांव खप्परपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चों को स्कूल चलने के लिये प्रेरित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय इंजार्ज श्रीमती रजनी अत्री ,समिति की अध्यक्ष बीना देवी,ने झंडी दिखाकर किया।इस रनवीर सिंह, ममता, रधु,धीरेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*