MATHURA-पार्षद ने कहा, निगम के अधिकारियों ने लगाई पांच करोड़ की चपत

-मनमानी करने का लगाया आरोप
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा । नगर निगम के पार्षद ने व केबिनेट सदस्य रामदास नगर निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निगम को करोड़ों की चपत लगाने का आरोप लगाया है | पार्षद चतुर्वेदी ने निगम को पांच करोड़ रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। पाषर्द रामदास चतुर्वेदी ने कहा है कि निगम के अफसरों ने विज्ञापन से संबंधित बिल्ड आपरेटर एंड ट्रांर्सफर (बीटीओ) में स्थापित बस सेल्डर्स, यूनीपोल, यूटीलिटी, गैट एण्ट्री से होने वाली राजस्व की आय की कोई वसूली नहीं की है। होर्डिग आदि से होने वाली राजस्व की आय को भी नहीं वसूला गया है। कैबिनेट बैठकों में कैबिनेट सदस्यों द्वारा बार-बार संज्ञान कराने के बाद भी नियमावली नहीं बनायी गयी, जिससे राजस्व प्राप्ति हो सके। केबिनेट सदस्य ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से कार्य करने की शैली को विकसित किया है। यही नहीं बार-बार मांगने पर राजस्व वसूली की जानकारी बैठकों में नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि नवागत नगर आयुक्त इसका संज्ञान लेते हैं तो राजस्व की हानि स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*