MATHURA-केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज

-सरकारी साक्ष्यों से छेड़छाड़ का भी था मामला
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। केआर डिग्री काॅलेज के ही एसोसिएट प्रोफेसर यदुराज सिंह यादव की शिकायत पर प्राचार्य डा. अजय त्यागी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने जैसी गंभीर धाराओं मंे रिपोर्ट दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने कंट्रोलर और डिप्टी कलक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाहक प्राचार्य डा. अजय त्यागी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना जताई है। डा.यदुराज सिंह यादव ने प्राचार्य पर काॅलेज की सरकारी संपत्ति को बेचकर उससे मिली चार लाख की धनराशि के गबन का आरोप लगाया था। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य डा. अजय त्यागी व एक अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*