FARAH-बारिश ने खोली शहीद के गाँव झंडीपुर की पोल

-रास्ते डूबे बरसात के पानी में
-सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से खुद ग्रामीण कर रहे रास्ता साफ
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | पहली बारिश ने शहीद गांव झंडीपुर की पोल खोल दी है ¦ गाँव में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है | इससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है | बीते दिन फरह में झमाझम बारिश हुई तो किसानो के बुझे चेहरे चमक उठे | लेकिन बैरन बरसात ने सरकारी कार्यों की पोल खोल कर रख दी | बरखा बहार ने जहां एक ओर हाइवे की सूरत पर बट्टा लगाया तो वहीं गाँव के विकास कार्यों की भी पोल खोल कर रख दी | ग्रामीण हरिओम, क्षेत्रपाल आदि का कहना है कि गाँव के आम रास्तों पर घुटनों तक पानी भर गया है | शहीद स्मारक भी पानी में डूब गया | ग्रामीणों का कहना है कि गाँव प्रधान की शह पर सफाई कर्मी गाँव नहीं आते हैं | पानी भरे रास्तों को वे खुद ही दुरस्त कर रहे हैं | गाँव की नालियां भी उफान मार रही है |
मुख्य मार्ग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ना गांव की गलियों पर|
शहीद स्मारक पर निजी कर्मचारी से काम कराया जा रहा है | ग्रामीणों ने अधिकारियों से भी शिकायत की है |ग्राम प्रधान फौरन सिंह का कहना है कि गाँव में ईमानदारी और गुणवत्ता से विकास कार्य कराए गए हैं | गाँव का ड्रेनेज सिस्टम पहले से ही सही है | आरोप निराधार हैं |

डिप्टी सीएम से मिले ग्रामीण

गाँव की समस्या को लेकर झंडीपुर के ग्रामीण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिल चुके हैं और उनको अपनी समस्या से भी अवगत कराया है | सीएम को दिए ग्यापन में ग्रामीणों ने कहा कि गाँव की रोड को चौड़ा कराया जाए और झंडीपुर की रोड का नाम शहीद बबलू सिंह के नाम पर रखा जाए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*