– आईजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
परीक्षित कौशिक

गोवर्धन:- ब्रज के हदय स्थल गोवर्धन धाम में आज 12 जुलाई से शुरू हो रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं को आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने स्वंय परखा। उन्होंने मेला में सुरक्षा की ड्यूटी पर लगे अधीनस्त अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।
आईजी ए सतीश गणेश ने कहा कि मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं एसएसपी स्वयं जायजा ले चुके हैं। अन्य जनपदों से आई पुलिस को यहां के धार्मिक महत्व एवं मेला के बारे में अवगत कराया है। ड्यूटी में सावधानी बरतने और महत्पूर्ण चिन्हित स्थानों के बारे में बताया गया है। प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छी यादें लेकर जायें। बसों व वाहनों पर ओवर लोडिंग रखने के लिए विनम्रता के साथ अनुरोध किया जाएगा। यात्रा में जान के खतरे को रोका जाएगा। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

सीओ ट्रेफिक विनय सिंह चैहान ने यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। संचालन मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन सतीश चंद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ट्रैफिक डाॅ. ब्रजेेश सिंह, सीओ विजय शंकर मिश्रा, सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे, सीओ कैलाश चंद पांडेय, सीओ जगवीर सिंह चौहान, एसडीएम नागेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक लौकेश सिंह आदि थे। वहीं आईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शलभ माथुर गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर पहुंचे। मन्दिर सेवायत पवन कौशिक ने उनका स्वागत गिरिराज जी का प्रसादी दुपट्टा और छप्पन भोग भेंट किया। इस मौके पर हरि पुरोहित, अंशु कौशिक, गणेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
—–
बॉक्स मैं
मेला 6 सुपर ज़ोन, 21 ज़ोन, 62 सेक्टर बनाये गए
2500 पुलिस बल तैनात किया गया है।
6 खोया पाया केंद्र बनाए गए
1500 बसें चलेंगी l
कल से दण्डवती परिक्रमा और ई रिक्सा पर प्रतिबंद रहेंगे l
———-






