MATHURA-गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

– डीएम ने पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों को दी चेतावनी
-परिक्रमा मार्ग में ई – रिक्शा रहेंगे प्रतिबन्धित
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा के करोड़ी मेले की तैयारी को बीते दिन अंतिम रूप दिया गया | डीएम सर्वग्‍य राम मिश्रा ने विभागों के अधिकारीयों को सख्त लहजे में कहा कि अधूरे काम 24 घंटे में निपटा लिए जाएं | इसके बाद संबंधित विभाग के खिलाफ सीधी कार्यवाही होगी | इस मौके पर विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह ने कहा कि गोवर्धन में स्वास्थ्य विभाग बहुत लापरवाही से काम कर रहा है |

इस पर डीएम ने संग्यान लेते हुए विभाग को चेतावनी दी| बैठक में निर्णय लिया गया कि परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे | बैठक में पिछली साल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई | इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*