MATHURA–एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

– पुलिस ने पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | बावरिया गिरोह के एक बदमाश ओमवीर उर्फ पप्पू को गोविंद नगर पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया | पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है | पुलिस को मुखविर ने सूचना दी कि बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश ओम वीर वृंदावन की ओर से मथुरा आ रहा है | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई |

जेसे ही उसकी बाइक पास आई तो थानाध्यक्ष ने उसे रोकने का इशारा किया | पुलिस को देख उसने अपनी बाइक दूसरी ओर मोड़ दी| पुलिस ने उसका पीछा किया | पुलिस से अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फ़ायर करना शुरू कर दिया | जवाबी कार्रवाई में पुलिस की राइफल की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और बदमाश गोली लगते ही वही गिर गया | पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया है |

पुलिस अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं | एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ओमवीर उर्फ पप्पू बावरिया पर गोंडा में एक वारदात को अंजाम देने के बाद एक लाख का इनाम था | मथुरा के थाना हाइवे और गोविंद नगर में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*