-बरखा बहार कार्यक्रम में की शिरकत की नामी गिरामी कलाकारों ने
सत्यप्रकाश निगम,भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | कोसी कलां में वन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में जमकर रंग बरसे | प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी के ठुमकों पर मथुरा झूम उठा | बरखा बहार में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही | कार्यक्रम में रसिया कलाकारों ने भी समा बांध दिया | दूसरे दिन प्रसिध डांसर सपना चौधरी स्टेज पर आई तो तालियों का समा बंध गया |

नए नए फिल्मी गीतों व हरियाणवी रागिनी पर डांस ने युवाओं को रिझा दिया | इस दौरान भाजपा के स्थानीय मंत्रिओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे | एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा |






