– महुवन के युवाओं ने की थी खड़जा न बनने की शिकायत
भरत लाल गोयल, समाचारसम्पादक, पीडि़यू समाचार

फरह | महूवन के ग्रामीण उस समय धन्य हो गए, जब मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते करते ही उनकी समस्या का समाधान हो गया | दरअसल, गाँव का मुख्य रास्ता रामबलि के मकान से लेकर नाहर सिंह की दुकान तक रास्ता बेहद खराब है | कीचड़ के दलदल से होकर ग्रामीणों को हर रोज गुजरना पड़ रहा है | ग्रामीण जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधान को कई बार समस्या से अवगत कराया गया था | लेकिन उसके कान जूं तक नहीं रेंगी |

हार थक कर ग्रामीण रामबलि, मुकेश, अर्जुन, जोगेन्द्र, व्यास, ने टोल फ्री नंबर पर मुख्यमंत्री को सीधे शिकायत कर डाली | शिकायत का इतना जल्दी इफेक्टिव असर हो जाएगा, किसी को नहीं पता था | प्रकरण की जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्थिति सही मिली | ग्राम प्रधान ने जब ख़ुद को कार्यवाही के घेरे में देखा तो आनन फानन में रास्ता बनवाने का फैसला ले लिया | गिट्टी, ईंट आदि साइट पर पहुंच गई | संभवत बुधवार से खर नजा निर्माण शुरू हो जाएगा | ग्रामीणों का कहना है कि उनको भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा |






