सत्यप्रकाश निगम पीडि़यू समाचार
——————————–

फरह| परखम जीजीआईसी की छात्राओं ने मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की रैली निकालकर ग्रामीणों को लड़कियों का महत्व समझाया |

रैली की शुरुआत कॉलेज से हुई | प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | रैली गलियों में घूमती हुई वापस कॉलेज पर ही आकर समाप्त हुई | इस दौरान छात्राएं पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की, बेटी को पढ़ाएंगे, समाज को आगे बढ़ाएंगे, बापूजी का था ये कहना अनपढ़ बनके कभी न रहना, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, खेती बने नाराई से जीवन बने पढ़ाई से जेसे नारे लगाते जा रही थीं | उनके हाथ में सुंदर सुंदर स्लोगन लिखी पट्टिकाएं भी लगी थी |

रैली के बाद कॉलेज में गोष्ठी भी हुई, इसमें प्रिंसिपल मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में लैंगिक अनुपात खतरनाक दौर में है | हम लड़कियों को बचाकर, उनके प्रति सोच बदल कर स्थिति को ठीक कर सकते हैं | इस मौके पर प्रवक्ता डॉ प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ श्रीमती प्रीति वार्ष्णेय , श्रीमती दीप्ति कुंती, श्रीमती चंद्रकांता, श्रीमती प्रीति वेद प्रकाश सिंह परिचारक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे |






