MATHURA-मुडिया मेला सिर पर, गढ़ढो से होकर पहुंचेंगे वाहन गोवर्धन

– कई मार्गों की हालत है खस्ता
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | शासन-प्रशासन की अनदेखी से कोसीकला नंदगांव मार्ग गढ़ढो में समा गया है | इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है | कोसीकला से नंदगांव और बरसाना जाने वाला मार्ग महत्वपूर्ण है। बडी संख्या में एनसीआर की ओर से आने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। छटीकरा से शेरगढ़ रोड रोड की हालत भी खस्ता है | यह रोड भी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में आता है | राया मथुरा मार्ग की दशा भी इनसे ज्यादा अच्छी नहीं है | सडक पर बार बार पेचवर्क कर गड्ढे भरे जा रहे हैं लेकिन मार्ग पुन अपनी स्थिति में लौट आता है । बरसात में इस मार्ग की दशा और खराब हो जाती है | बहरहाल प्रशासन गोवर्धन के मुडिया मेला की तैयारियों में लगा है। युद्ध स्तर पर काम चल रहा हैं। इसके बाद भी गोवर्धन को जोडने वाले कई संपर्क मार्ग गढ़ढो की कहानी कह रहे है। बड़ी दिक्कत बरसात के दिनों में आती है। गड्ढों के कारण इन राहों में पानी भर जाता है और अनजाने में वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शासन प्रशासन के अलावा सांसद विधायक से भी अपनी व्यथा को व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन समस्या और टेडी होती जा रही है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*