MATHURA-पुलिस खड़ी रही, दबंग दंपती को लाठी-डंडों से पीटते रहे

-मथुरा बस स्टैंड की है घटना
Pdu samachar

मथुरा| पुलिस के सामने दबंग दबंग पति पत्नी को लाठी डंडों से पीटते रहे| घटना नए बस स्टैंड की है। यहां एक युवक की किसी बात को लेकर अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पिटाई की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। बस स्टैंड पर हुई इस घटना की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दबंग बुरी तरह दम्पति पर लात घूंसे बरसा रहे हैं | यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिस कर्मी दंपती की रक्षा करने के बजाय दबंगों का ही साथ दे रहे हैं ¦ लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिसकी इस हरकत पर कई नाराजगी जताई है और दबंगों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवाज उठाई है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*