– हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pdu samachar

मथुरा। प्रेम की पींगे बढीं तो पत्नी ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का घातक प्लान तैयार कर दिया। उसे पति से ज्यादा प्रेमी की चाहत थी। दोनों के बीच काफी पुराने संबंध थे। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घर के अंदर पति की हत्या की और शव को नाले में बहा दिया। आगे की कहानी तो काफी हारर रही। जब पुलिस ने शव की पहचान पचावर निवासी संजय शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी गांव पचावर थाना महावन के रूप में की तो हत्यारोपी महिला की मां ने मृतक के भाईयों को ही फंसाने का एक बार फिर षडयंत्र रच दिया। हत्यारोपी महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसके मृतक दामाद के दौनों भाई उस पर दबाव बना रहे थे कि वह पडोसी पर हत्या का अरोप लगा दे, इसकी एवज में बीस लाख रूपये मिलेंगे। पुलिस को गुमराह करने के काफी प्रयास किये, लेकिन पुलिस की तफ्तीश शुरू से ही सही दिशा में बढ रही थी। पुलिस ने योगेश पुत्र हजारीलाल निवासी पचावर और मृतक की पत्नी पिंकी निवासी आशापुरी वेस्ट प्रताप नगर महोलीरोड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
शादी के समय से ही पिंकी थी नाखुश
शादी के कुछ दिनो बाद तक पिंकी पचावर में रही इसी दौरान उसके पचावर के ही योगेश से अवैध संबंध हो गये। संजय शर्मा को भनक लगी तो वह उसे लेकर मथुरा आ गया और बीएसए कालेज के पास किराये के मकान में दोनों रहने लगे। यहां संजय शर्मा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। संयोग से दो महीने पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी।लेकिन योगेश का यहां भी आना जाना रहा |
—————————————
वर्जन
4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। 48 घंटे में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये प्रेम संबंधों का मामला है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। संजय की पत्नी और उससे प्रेमी ने मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी अपराध, मथुरा






