– कोसीकला पर दो घंटे ट्रेन को रोका गया
– जी आर पी ने डॉग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी ली
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | दिल्ली की ओर से बीती रात 10 बजे चली तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कम्प मच गया |दिल्ली जीआरपी से मिंली सूचना पर मथुरा पुलिस सक्रिय हो गई और ट्रेन को कोसीकला रेलवे स्टेशन पर रुकवा दिया गया | ट्रेन के कोच B-4 की सघन तलाशी ली गई | इस दौरान यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया |आरपीएफ, जीआरपी पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ बम सर्च में जुट गई | यह घटना रात 11.53 बजे की हैं | इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की, किन्तु सघन तलाशी के बाद भी कुछ नही मिला तो झूठी सूचना माना गया | अंतत 1बजकर 56 मिनट पर ट्रेन को कोसीकला स्टेशन से रवाना किया गया | सरचिंग के दौरान २घंटे तक तमिलनाडु एक्सप्रेस खड़ी रही |






