भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————-

मथुरा। चुनाव आयोग द्वारा गठित सचल दस्ते की चेकिंग में एक कार में सात लाख रूपए मिले। ये चेकिंग अभियान सहायक आयुक्त संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मसानी पर चलाया जा रहा था। तभी मौहम्मद युनुस की कार चेकिंग की गई तो उसमें सात लाख रूपए रखे मिले। इस पर उनसे पूछा गया कि वो ये रकम कहां से लेकर आ रहे है। यूनुस कोई जबाव नहीं दे सके। इस पर सहायक आयुक्त ने रकम को जब्त कर गोविंद नगर थाने में जमा करा दिया है।






