– आगरा की उतर विधान सभा से लगातार पांचवी बार चुने गए थे विधायक
– बेवाक वयानों से रहे समय समय पर सुर्खियों में

आगरा | आगरा शहर की उत्तरी विधानसभा से लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए जगनप्रसाद गर्ग की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक म्रत्यु हो गई | उनकी मौत की खबर से पूरे आगरा शहर में शोक छा गया | शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने उनके घर पहुंचे | जगन प्रसाद गर्ग आगरा उत्तरी विधानसभा सीट से लोकप्रिय विधायक रहे | राजनीति में पदार्पण मुख्यत 1998 से हुआ, जब उन्होने विधानसभा का उप चुनाव जीता था | इसके बाद वे लगातार चुनाव जीतते रहे | उत्तरी विधानसभा पर वे खासे चर्चित रहे | यही नहीं आगरा कॉलेज से स्नातक करने वाले जगन प्रसाद अपने बेवाक वयानों के लिए भी लोकप्रिय रहे | 2014 में उन्होंने जेटली पर विवादित वयान दिया था | नोट बन्दी और जीएसटी पर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी |






