-20 परसेंट ने माना कि बेरोजगारी भी बडा मुददा है
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार

कई टीवी चैनलों ने इसी माह होने वाले लोसभा चुनाव के अपने सर्वे में चैंकाने वाले तथ्य दिए हैं। उन्होने चुनाव पूर्व सर्वे किया है , इसमें लोगों ने अलग अलग राय दी है और वोट करने का एलान किया है। तीन फीसदी लोगों ने ही वोट करने के लिए रफाल और मन्दिर मददे को प्राथमिकता प्रदान की है तो वहीं 33 फीसदी मतदाताओं ने विकास को मुददा माना है और 20 प्रतिशत लोग बेरोजगारी के मुददे पर वोट करेंगे। यानी बेरोजगारी तीसरा बडा मुददा बनकर इन चुनावों में उभरेगा। हालांकि 43 फीसदी लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया है।






