इस पर्व में निभाएं अपनी हिस्सेदारी, आॅनलाइन बढवाएं अपना वोटरलिस्ट में नाम

– 8 अप्रेल को हो जाएगी एनवीएसपी साइट बंद
भरत लाल गोयल,पीडीयू समाचार

लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी जरूर निभाएं। आपका एक वोट कीमती हो सकता है। यदि आपका नाम वोटर लिस्ट मंे नहीं है तो भी चिता करने की जरूरत नहीं है। आॅनलाइन आवेदन कर अपना नाम पुन जुडवा सकते हैं। इसके लिए तीन दिन शेष बचे हैं। इसके बाद साइट बंद हो जाएगी।
नामांकन खत्म होने के बाद दस दिन बाद तक आपत्तिदर्ज कर अपना नाम बढवाने की सुविधा चुनाव आयोग ने प्रदान की है। चूंकि मतदाता सूचियों का प्रकाशन 22 फरवरी को किया गया था। इसके तहत आप अपने मोबाइल से आॅनलाइन नाम बढवा सकते हैं। मोबाइल में गूगल या क्रोम ब्राउजर में एनवीएसपी साइट को ओपन कर सकते हैं। इसके बाद इसमे स्वत ही 6,7,8,8 ए फार्म आपको उपलब्ध हो जाएगा। आपका नामांकन हुआ या नहीं , इसको आप ट्रेक फंक्शन के तहत देख भी सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*