पी एम मोदी की प्रशंसा कर फंसे राजस्थान के राज्‍यपाल

– राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार को कार्यवाही करने को लिखा

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

आम चुनाव से ऐन पहले राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए उनके हाल के बयान के बाद राष्ट्रपति ने कहा है कि केंद्र सरकार को सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल, राज्यपाल ने एक रैली में कहा था, “नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनना चाहिए।” विपक्षी दल इसी मसले को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) पहुंचे। जांच के बाद ईसी ने कहा कि सिंह ने अपने संवैधानिक पद के नियमों का उल्लंघन किया है।
राष्ट्रपति श्री कोविंद ने गृह मंत्रालय को इस मामले की फाइल बढ़ाई है और कहा है कि उनके खिलाफ ‘जरूरी एक्शन’ लिया जाए। यह पहली बार है, जब किसी राज्यपाल को चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन और खुले आम पीएम का प्रचार करते पाया गया।
राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि राज्यपाल जैसे पद पर बैठे लोगों को इन सब चीजों से दूर रह कर गरिमा पूर्ण आचरण करना चाहिए। इसी बीच, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए वक्त मांगा है। कहा जा रहा है कि मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति श्री कोविंद से सिंह की शिकायत करेगा, जिसमें उन्होंने अपने पद और दफ्तर का गलत इस्तेमाल किया।
[13:00, 4/5/2019] +91 94570 28827: प्रसादपर्यंत अधिकार का प्रयोग क्यूँ नही कर रहे राष्ट्रपति
भारतीय संविधान में सभी के अधिकार और पदस्तिती स्पष्ट दी गई है | संविधान के अनुच्छेद 156 में दिया गया है कि राज्‍यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण कर सकते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*