सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव;-उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बलदेव की अति आवश्यक बैठक स्थानीय कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कोसी के व्यापरियों के खिलाफ लिखाये गये फर्जी मुकद्दमा को रद्द करने की मांग एसएसपी से की गई। जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि कुछ चन्द लोगों के इशारों पर भाजपा
सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न फर्जी मुकदमा लिखवा कर किया जा रहा है। कोसी के व्यापारी के साथ मथुरा जनपद के व्यापारी साथ है। अगर शीध्र ही व्यापारी को न्याय नही मिला तो जनपद के व्यापारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलायेगा। जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने एसएसपी से मांग करते हुये कहा कि उक्त रिपोर्ट की निष्पक्ष तरीके से जांज कराके फर्जी मुकदमा लिखवाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। शीध्र ही मथुरा जनपद के व्यापार मंडल एसएसपी से मुलाक़ात कर पूरे घटना क्रम से अवगत कराएगा। इस दौरान तारक नाथ पांडेय,विनय अग्रवाल,विशाल गुप्ता,अन्नू बंसल,राजेश मित्तल,गिरधारी लाल मोदी,पंकज चौधरी,मनीष बंसल,भूरा पांडेय आदि उवस्थिति थे।






