हरेकृष्ण गोयल

मांट। निजी स्कूल में नॉकरी के बहाने बुलाकर स्कूल संचालक द्वारा बुलन्दशहर के नगर खुर्जा की युवती के साथ बलात्कार किए जाने के बाद पुलिस से संचालक समेत दो लोगों को जेल भेजा है।
खुर्जा के विकास नगर की रहने वाली 22 वर्षीया युवती नोएडा के सेक्टर 18 में एक निजी कम्पनी में नॉकरी कर रही थी,करीब दो वर्ष पूर्व मांट थाना क्षेत्र के गांव कसेरा खुर्द निवासी वासदेव पुत्र राजनलाल भी इसी कम्पनी में नॉकरी करने लगा,साथ नॉकरी करते हुए दोनों अच्छे दोस्त हो गए। पुलिस की कहानी पर यकीन किया जाए तो वासदेव कुछ माह पूर्व नॉकरी छोड़ कर गांव आ गया उधर युवती ने भी नॉकरी छोड़ दी थी,पुलिस के अनुसार युवती ने वासदेव से कहीं भी नॉकरी लगवाने की बात कही,इस पर वासदेव ने थाना क्षेत्र के गांव जैसवां स्थित सोवरन सिंह वैदिक पब्लिक स्कूल में नॉकरी लगवाने की बात कही। बताया गया है कि 15 दिन पूर्व इस स्कूल के संचालक वेद प्रकाश आर्य से युवती मिली थी और दो दिन यहीं रुकी भी थी,उस वक्त वेद प्रकाश ने स्कूल में वेकेंसी न होने की बात कह कर 15 दिन बाद आने की बात कही। मंगलवार को युवती को वेकेंसी क्रिएट होने की बात कह कर बुलाया गया।युवती एक्सप्रेस वे के रास्ते राया इंटरचेंज पर उतरी यहां वेदप्रकाश ने अपने स्कूल के कर्मचारी पिंटू शर्मा पुत्र कालीचरन निवासी नगला बिंदा उसे बाइक से जैसवां स्कूल लेकर पहुंचा, आरोप है कि स्कूल में वेदप्रकाश ने शाम के समय उसके साथ बलात्कार कर उसे वापिस घर जाने को कह दिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि राया इंटरचेंज से युवती घर जाने के लिए नोएडा की ओर जाने वाली बस में बैठ गयी,इसी दौरान उसने अपने मित्र वासदेव को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी।वासदेव ने उसे मांट टोल पर उतरने को कहा,मांट टोल पर युवती के पहुंचने के बाद वासदेव उसे लेकर थाने पहुंचा, यहां युवती ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर धोरी कुटी राया निवासी स्कूल संचालक वेदप्रकाश व पिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुकी है वेद की पत्नी बलात्कार के आरोपी वेदप्रकाश आर्य की पत्नी जैसवां गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य है,और मांट ब्लाक प्रमुख पद के लिए करीब तीन वर्ष पूर्व चुनाव भी लड़ चुकी है।






