MATHURA-पूर्व सांसद का भाजपा में शामिल होना क्या रालोद का समीकरण बिगाड़ेगा

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
————————–
मथुरा। पूर्व सांसद का भाजपा में शामिल होने से लेकर सपना चौधरी की बदलती स्तिथि के पीछे भाजपा की हाईटेक राजनीति मानी जा रही है | कु नरेंद्र के रालोद प्रत्याशी के रूप में खड़े होने के बाद अचानक बड़े भाई का भाजपा का दामन थाम लेना, कही जिले मे रालोद के समीकरण तो नहीं बिगाड़ेगा | जब देश में कांग्रेस की लहर थी, टिकट का मिलना जीत की गारंटी हुआ करती थी उस दौर में कांग्रेस ने मथुरा के कुंवर मानवेंद्र सिंह को एक बार नहीं तीन अलग-अलग बार टिकट दिया। सन् 1984, 1989 और 2004 में कुंवर मानवेंद्र सिंह शान से संसद भवन तक पहुंचे। दिलचस्प बात ये है अब कांग्रेस के ये सांसद भाजपा में चले गए है।


यही नहीं उनके संसद सदस्य होेने के कार्यकाल में उन्हीं के छोटे भाई कुंवर नरेंद्र ंिसह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराते थे। आज कुंवर नरेंद्र सिंह गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में चुनाव की तस्वीर साफ है कि कुंवर मानवेंद्र सिंह अपने ही प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने वाले अपने भाई के खिलाफ जहर उगलेंगे। बहरहाल कुंवर मानवेंद्र सिंह सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर है और उनको लेकर यूजर तीखे कमेंट कर रहे है।

सोशल मीडिया के एक यूजर ने पोस्ट किया है…कुंवर मानवेंद्र सिंह आप एक राजनेता के रूप में तो जीत गए लेकिन एक भाई के रूप में बुरी तरह से हार गए हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*