MANT-फिलहाल किसी दल के लिए प्रचार नहीं करेंगीं सपना चौधरी

हरेकृष्ण गोयल,

मांट।हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का फिलहाल किसी दल या प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का कोई मूड नहीं है।


सपना को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं,पहले उनको मथुरा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। फिर उसके बाद कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चली।जिसका उन्होंने खंडन भी किया।
अब दो दिनों से रालोद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की बात चल रही है। सपना चौधरी के करीबी व उनके मेकअप मैन धर्मेंद्र त्रिपाठी ने एक बार फिर कहा है कि सपना का फिलहाल राजनीति में आने का कोई मन नहीं है,फिलहाल वह अपने कार्यक्रमों की तैयारी में मुम्बई में व्यस्त हैं।यदि कुछ ऐसा होता है तो मीडिया को विधिवत सूचना दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*