LIVE-हेमामालिनी के लिए मथुरा में प्रचार कर सकती है सपना चौधरी

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की है। मनोज तिवारी के घर पर ही सपना चौधरी ने रविवार को मुलाकात की थी। मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सपना के संपर्क में हूं, दो- तीन दिन में कोई अच्छी खबर आ सकती है। मतलब साफ है सपना चौधरी भाजपा की स्टार प्रचारक बनने के बेहद करीब है। ऐसे में अगर आपको हेमामालिनी के समर्थन में मथुरा में प्रचार करती नजर आएं तो कोई ताजुब्ब वाली बात नहीं होगी। दिलचस्प इसलिए है कि इससे पहले सपना के कांग्रेस में शामिल होने और मथुरा से ही हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की जोरदार चर्चा थी। लेकिन सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का ही खंडन कर दिया।
इससे पहले सपना चौधरी ने कहा था कि मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*