AGRA-राजबब्बर लड़गे फतेहपुर सीकरी से चुनाव

आगरा में भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस का बडा ऐलान, फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर होंगे प्रत्याशी, नामांकन पत्र खरीदा, बसपा के पूर्व विधायक राजबब्बर के साथ, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस।

आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काट दी है, इस सीट से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राज बब्बर के लिए नामांकन पत्र खरीदा गया है। वे शनिवार शाम को आगरा आ जाएंगे और 25 मार्च को नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
बसपा में मची भगदड
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के चुनाव लडने के बाद बसपा के पूर्व विधायक उनके संपर्क में हैं, बसपा से निष्कासित कुछ पूर्व विधायक भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इसके बाद चुनाव रोचक हो जाएगा।
आगरा से ज्यादा रोचक होगा फतेहपुर सीकरी चुनाव
फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा से राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं, बसपा से राजवीर सिंह और कांग्रेस से राजबब्बर के चुनाव लडने पर यह मुकाबला रोचक हो जाएगा। इस सीट पर आगरा से ज्यादा रोचक मुकाबला होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*