DELHI/BREKING NEWS-पुलिस की गाड़ी पर रंग डालने पर विवाद, सब इंस्पेक्टर को चाकू घोंपा

-निहाल विहार थाने में तैनात था दरोगा
– 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने
 देवेन्द्र गोस्वामी,भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
——————————-

दिल्ली:-के राजौरी गार्डन इलाके के रघुवीर नगर में हुड़दंगियों ने सब इंस्पेक्टर को चाकू घोंपाहालत नाजुक
पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन इलाके में होली का रंग वाला पानी गाड़ी में गिरने पर सब इंपेक्टर व लड़को के मध्य झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आरोपित लड़कों ने सब इंस्पेक्टर के ऊपर चाकू से प्रहार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सब इंस्पेक्टर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घायल सब इंस्पेक्टर अमित नारा है। वह निहाल विहार थाने में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम सब इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में अपने दोस्तों के साथ पीसी कैम्प रघुवीर नगर इलाके के पास किसी से मिलने आया था। इसी बीच होली खेल रहे कुछ लड़कों ने होली का रंग वाला पानी सब इंस्पेक्टर की गाड़ी पर डाल दिया।
जिसके बाद सब इंसपेक्टर और उन लड़कों में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आरोपित लड़को ने सब इंस्पेक्टर के पेट मे चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गये। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान पारस,अंगरेज सिंह और आनंद सिंह के रूप में हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*