MATHURA-लोकसभा चुनाव 2019: रालोद ने मथुरा के मैदान में कुंवर नरेंद्र सिंह को उतारा

न्यूज डेस्क,PDU, मथुरा

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मथुरा लोकसभी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद ने यहां से कुंवर नरेंद्र सिंह को चुनाकुंवर नरेंद्र सिंह रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष है।

साथ ही ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष भी हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद नरेंद्र सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘मेरी भववाधा हरौ, राधा नागरि सोय। जा तन की झाँई परे स्याम हरित दुति होय।’व मैदान में उतारा है। गठबंधन में मथुरा सीट रालोद के खाते में है। कुंवर नरेंद्र सिंह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में ब्रज की मथुरा सीट रालोद के खाते में है। मथुरा से रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सांसद रह चुके हैं। हालांकि पिछले चुनाव में भाजपा की हेमा मालिनी ने उन्हें हरा दिया था। मथुरा जिले में रालोद का अच्छा वोटबैंक माना जाता है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*