UP-भाजपा के सर्वे में 27 सांसद फ़ेल, कट सकता है टिकिट

– फतेहपुर सीकरी के बाबूलाल को भी लाल झंडी
– उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का भी हो सकता है पत्तासाफ
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के 27 सांसदों का पत्ता साफ हो सकता है | पार्टी के सर्वे में उनकी परफॉर्मेंस कदापि अच्छी नहीं मिली है | कमेटी ने रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है | भाजपा ने इस बार अपने सांसदों की परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया है, ताकि चुनाव में जनता के कोप से बचा जा सके | सर्वे कमेटी ने प्रदेश के 27 सांसदों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट बिल्कुल अच्छी नहीं पाई हैं | कमेटी ने रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है | माना जा रहा है कि फतेहपुर सीकरी सांसद बाबूलाल व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज सहित इलाहाबाद, मेरठ, भदोही, व अन्य सांसदों की इस बार टिकट कट सकती है | साक्षी महाराज को तो इस बात का पहले ही अंदाज़ा हो गया था | यही वजह रही कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है | देखना ये है कि आलाकमान क्या फेसले लेता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*