लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीए की परीक्षा टली


आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) परीक्षाओं की तारीखों को आगे खिसका दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून के दौरान होंगी। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईसीएआई ने कहा , ” अप्रैल – मई में होने वाले 17 वें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2 से 17 मई के बीच होने वाले चार्टर्ड ए काउंटेंट परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून 2019 को होंगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार के चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतों की गणना 23 मई को होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*