-जाति विशेष के लोगों ने भेदभाव का लगाया आरोप
पीडि़यू समाचार

मथुरा | जनपद के ग्राम पंचायत शेरगढ़ प्रधान जमीला पर कुछ लोगों ने जातिवाद का आरोप लगाया है. कस्बा के मुख्य रास्ते ने तालाब का रूप ले रखा है. आये दिन लोग पानी में गिर रहे हैं| रास्ते से होकर निकलना दुश्वार हो रहा है | मथुरा के ग्राम पंचायत शेरगढ़ के प्रधान जमीला पर ग्रामीणों ने जातिवाद का आरोप लगाकर विकास में भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया है | लोगों का कहना है कि कस्बे के हिन्दू इलाके में प्रधान कोई कार्य नहीं कर रही है. काफी शिकायत के बाद भी प्रधान के कान पर जू तक नही रेंगी है | बता दें कि चार साल से सफाई न होने पर रास्ते ने तालाब का रूप ले रखा है. जिससे रास्ते में कीचड़ व पानी होने की वजह से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन रास्ते में बुजुर्ग गिर जाते हैं. स्थानीय निवासी ने बताया कि ग्राम प्रधान जमीला पक्षपात करती है. आजतक अन्य समाज के खरंजे लगाने तो दूर की बात है वहां पर सफाईकर्मी तक नहीं भेजे हैं. और हमने प्रधान से काफी बार शिकायत करने के बाद भी कोई सफाई कर्मी को आज तक नहीं भेजा गया है|






