
________
जम्मू-कश्मीर:- के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत की तरफ से यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए एक अहम बैठक कर रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए इन हवाई हमलों के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी|
सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत की तरफ से मंगलवार तड़के PoK में जैश के प्रमुख ठिकाने पर कार्रवाई कर दी गई. भारतीय वायुसेना की तरफ से की गई इस ‘हवाई स्ट्राइक’ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए बमबारी की गई की गई. इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को लेकर भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना कुछ समय बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जानकारी साझा करेंगे.
सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसना के 12 मिराज-2000 लड़ाक विमानों ने जैश के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलो से ज्यादा विस्फोटक गिराए. इन विस्फोटकों ने जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया.






