NANDGAOV-बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर रख कर लूटे पौने दो लाख

न्यूज़ टीम, पीडि़यू समाचार

नंदगांव:- पुलिस चौकी क्षेत्र में कामां रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर बरसाना के नवागत थाना प्रभारी को चुनौती दे डाली। पीड़ित टाटा 407 गाड़ी के ड्राइवर तौफीक के मुताबिक वो रविवार की शाम को आगरा से माल बेचकर कामां लौट रहा था ,नंदगांव से निकलते ही कामां रोड पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर उनकी गाड़ी में रखे एक लाख सत्तर हजार रुपए और जेब मे रखे लगभग बाईस सौ रुपए और मोबाइल फोन को बदमाश लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और शीघ्र लूट का खुलासा करने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*