BALDEV-पंचायती राज्य मंत्री ने किया गौ शाला का निरीक्षण

सुरेन्द्र चौधरी 

 बलदेव:-विकास खंड बलदेव के गांव पटलोनी में नव संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण व नवीन पोखर की खुदाई कर फावड़ा चलाकर पंचायती राज मंत्री प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञ राम मिश्र ने विधि विधान पूर्वक शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्ण प्रदेश में निरात्रित गो वंशो को बचाने के लिये प्रत्येक ग्राम सभा पर गो शालाओं का निर्माण कराया गया है। साथ ही नगर पंचायत स्तरों पर काजी हाउस की स्थापना स्थाई रूप से कराई गई है। सरकार का उद्देश्य किसान की फसल के साथ गो वंश को बचाने का है।

पंचायती राज्य मंत्री ने चार लाख रुपये के करीब लागत से गांव में नवीन पोखर की फावड़े से खुदाई कर उसका शुभारभ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के समय में पशुओ को पीने के लिये स्वच्छ जल एंव बरसात के पानी के एकत्रिकरण के लिये प्रत्येक गांव में पोखरे खुदवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं के माध्यम से किसान,गरीब,व्यापारी को लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार भी सड़क, बिजली, पानी एंव स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गौ शाला में जाकर गौ वंश को चारा खिलाया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती राजवती देवी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता निहाल सिह आर्य,खण्ड विकास अधिकारी स्वेतांक पांडेय,ललित मित्तल,भोला सेठ,योगेंद्र सिह सिकरवार प्रधान,केदारी सिह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*