भरत लाल गोयल

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव में दबंग लोगों ने पहले घर के बाहर से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया था और फिर गैंगरेप किया था। गांव के पूर्व प्रधान के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ ये संगीन आरोप था। किशोरी के कलम बंद बयानों के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान निन्नुराम को जेल भेज दिया है।
हम आपको बता दें कि तेरह दिसम्बर को गांव के दबंग लोग एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करके ले गए थे। किशोरी के पिता ने गांव के पूर्व प्रधान निन्नुराम, आकाश सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में अपहरण, गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिफाइनरी पुलिस ने 23 दिसम्बर को लड़की को कोसीकलां कट से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस को पहले ही जेल भेज चुकी है। सोमवार की रात्रि को पुलिस ने दबिश देकर पूर्व प्रधान निंनुराम को पकड़ कर जेल भेज दिया है। रिफाइनरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी गांव का ही एक और आरोपी केके कडेरा फरार चल रहा है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं।






