UTTAR PRADESH-एटीएस ने देवबंद से छापामारी कर 2 आतंकी पकड़े

-32 बोर पिस्टल व 30 जिंदा कारतूस बरामद

भरत लाल गोयल


उत्‍तर प्रदेश:-की एटीएस (ATS) ने देवबंद में छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली को गिरफ्तार किया है. शाहनवाज तेली के साथ एक और आतंकी गिरफ्तार किया गया है. शाहनवाज तेली जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि शाहनवाज तेली जैश-ए-मोहम्‍मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती करता था. उत्‍तर प्रदेश की एटीएस (ATS) शाहनवाज से पुलवामा हमले के बारे में भी पूछताछ करेगी. शाहनवाज की गिरफ्तारी को लेकर उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी दोपहर बाद 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उत्‍तर प्रदेश की एटीएस (ATS) ने देवबंद में छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज हुसैन तेली और आकिब अहमद को गिरफ्तार किया है. उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मेरठ के देवबंद में छापेमारी के दौरान जैश के दो आतंकी पकड़े गए. छापेमारी के दौरान दोनों आतंकी के पास से 32 बोर का पिस्टल, 30 कारतूस, कुछ फोटो और वीडियो मिले हैं. शाहनवाज ग्रेनेट बनाने में माहिर है. दोनों 30 से 32 साल के हैं उन्होंने कहा, शाहनवाज हुसैन कश्‍मीर के कुलगाम और आकिब पुलवामा का रहने वाला है. शाहनवाज हुसैन यहां के लोगों को आतंकवादी संगठन में भर्ती कराता था. डीजीपी ने बताया कि अब दोनों आतंकी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा. इनके बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है. साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि अभी तक शाहनवाज हुसैन कितने लोगों को आतंकवादी संगठन में भर्ती कराया है. डीजीपी ने आगे कहा, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी शाहनवाज हुसैन तेली काफी शातिर था और उसे ग्रेनेड बनाने में भी महारात हासिल है. ये दोनों देवबंद में बिना एडमिशन के रह रहे थे. डीजीपी ने कहा, यूपी पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से यह सूचना मिली कि कुछ छात्र बिना एडमिशन के देवबंद में रह रहे थे. इस पर ATS ने छापेमारी कर दोनों आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. यूपी एटीएस अब दोनों आतंकी को एटीएस कोर्ट में पेश करेंगे. फिर दोनों को रिमांड में लेकर फंडिंग कौन कर रहा है इसकी जानकारी करेंगे. डीजीपी ने बताया कि अभी दोनों आतंकी से पूछताछ हो रही है. कुछ और अहम जानकारियां मिलेंगी. उसे हम मीडिया से सांझा करेंगे. उन्होंने कहा, पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नहीं ये कहना अभी मुश्किल है. हम पूछताछ के बाद ही ये क्लियर कर पाएंगे. ये लोग पुलवामा घटना पहले यहां पर आए है या बाद में. ये जांच का विषय है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*