भरत लाल गोयल –

भरतपुर | एडीजे भर्ती परीक्षा में न्यायिक अधिकारियों को शामिल करने के विरोध में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की आह्वान पर कामां बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्वर्ण सिंह के नेतृत्व मे अधिवक्ताओं ने भी आज कार्य बहिष्कार कर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैवाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि एडीजे भर्ती परीक्षा में वकीलों के कोटे को कम कर न्यायिक अधिकारियों को शामिल कर दिया गया है जिसका अधिवक्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है इसी को लेकर आज न्यायालय परिसर के बाहर कामां पहाडी मार्ग पर एक घंटे का धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया






