AGRA-आगरा-जयपुर हाइवे पर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

आगरा …बालाजी के दर्शन कर लौटते समय आगरा-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई । सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे । खाटू श्‍याम जी एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की देर रात जयपुर हाईवे स्थित टाटा गेट पर रांग साइड पर खड़े पेड़ से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई। और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्‍त की एवं घायलों को अपने साथ कानपुर ले गए। हादसा रात तकरीबन पौने दो बजे हुआ। फतेहपुर सीकरी की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी। टाटा गेट के पास अचानक चालक संतुलन खो बैठा और स्कॉर्पियो रांग साइड जाकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*